पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान मेले में लोगों ने चखी दही से बनी आइसक्रीम

किसान मेले में लोगों ने चखी दही से बनी आइसक्रीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
52.5 लीटर दूध देने वाली गाय डेंगू भगाने वाली बकरी

आेए, वेखीं काका, आप्पा ऐही गां लेणी है, जेड़ी दुध नाल बाल्टे भर देवे। फरीदकोट इलाके से आए बुजुर्ग किसान जसविंदर सिंह ने जब बुलंद आवाज में अपने जवान बेटे सतबीर से ये बात कही तो किसान मेला घूमने आए बाकी किसान भी रुक गए। सब हैरानी से उस खास गाय को देखने लगे जो दिन में 52.5 लीटर दूध देती है। गाय को डेयरी साइंस विभाग ने पेश किया था। प्रिजमक्रॉस नस्ल की काले-सफेद रंग की इस गाय बारे लोग पूछते रहे। डॉ. आरएस ग्रेवाल ने बताया, इस ब्रीड में दो किस्म एक देसी और दूसरी क्रॉस ब्रीड है। पिछले मेले में गडवासू ने 48 लीटर दूध देने वाली गाय पेश की थी। यह गडवासू की तरफ से तैयार की गई ब्रीड है। यूनिवर्सिटी ने1970 से 1975 के दौरान रिसर्च वर्क किया था, जिसमें यह नई कामयाबी मिली है। मेले में एक ऐसी बकरी पेश की गई जिसका दूध डेंगू का बुखार होने पर ताकत देता है। डॉ. अमित शर्मा ने बताया, बकरी के दूध में प्रोटीन ज्यादा होता है। डेंगू सीजन में इस बकरी के दूध की मांग काफी बढ़ जाती है।

भास्कर न्यूज. लुधियाना

किसान मेले में डायजेशन बढ़ाने वाली दही से बनी आइसक्रीम पेश की गई। इसे बनाया है गुरू अंगददेव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (गडवासू) के डेयरी साइंस एंड टैक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने। इस डिपार्टमेंट की नीतिका गोयल ने बताया कि योगर्ट आइसक्रीम का जायका भले ही दूसरी आइसक्रीम से अलग है, लेकिन नया स्वाद लोगों को पसंद आया। इसे तकरीबन छह महीनेे की रिसर्च के बाद तैयार किया गया।

आइसक्रीम खाने के बाद स्टूडेंट शिल्पी ने कहा, यम्मी और फिर बोली कि इसमें थोड़ा दही का स्वाद है। मौके पर मौजूद इस बनाने वाली टीम के मेंबर्स ने बताया कि इसको बनाने के लिए वेजिटेरियन बैक्टिरिया को मिक्स किया गया है, ताकि हेल्थ इंप्रूव रहे। डिपार्टमेंट के डॉ.पीके सिंह, करनैल सिंह और 6 स्टूडेंट्स की टीम ने इस आइसक्रीम को तैयार किया। डेयरी फार्मिंग की तरफ रूझान रखने वाले किसानों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। अभी इसे मार्केट में नहीं उतारा गया है। इसके अलावा डिपार्टमेंट ने मौजरेला चीज, मसाला पनीर, डोडा बर्फी, मिल्क केक, गाजर लस्सी भी तैयार की है। वहीं दही में मिक्स फ्रूट में भी फ्लेवर बनाए गए हैं। मेले में इसी डिपार्टमेंट ने अंडे का जैम मीट के बिस्कुट भी पेश किए गए।

यम्मी टे