- Hindi News
- फर्जी एसएसपी का कनेक्शन लुधियाना के वकील से
फर्जी एसएसपी का कनेक्शन लुधियाना के वकील से
सीबीआई का फर्जी एसएसपी बने अमन कुमार और उसके तीन अन्य साथियों ने खुलासे किए हैं। अमन ने बताया कि उसने कुरुक्षेत्र यूनि. से एलएलबी की है। यूपीएससी के पेपर दे रखे हैं। उसने कहा, मजबूरी में रास्ता पकड़ा। एसएसपी बनकर रौब झाड़कर ठगी करता था। इसके अलावा डकैती या लूट की किसी वारदात में वो कभी शामिल नहीं हुआ। आरोपी अमन कुमार को लुधियाना के एक वकील से भी संपर्क है। उसका कनेक्शन जांचा जा रहा है।
............
सीएम सिक्योरिटी के दो कमांडो सस्पेंड, किरच लेकर मारने निकले थे
मोहाली. सीएम सिक्योरिटी के दो कमांडो कुलदीप और विक्रांत को पुलिस ने वीरवार को नाडा गांव से गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों मोहाली 4 थ्री कमांडोज बटालियन में हैं। सस्पेंड कर इनके खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी खोल दी है। 1 बजे ये दोनों अपने दो दोस्त नीरज आशीष के साथ किसी को पीटने के लिए दो बाइक्स पर घूम रहे थे। इनके हाथों में किरच और डंडे थे। लोगों ने उनको देखा और शक के आधार पर पकड़कर पुलिस बुला ली।