पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जे एंड के में बाढ़ पीड़ितों के लिए दवाएं भेजेगी आईएमए

जे एंड के में बाढ़ पीड़ितों के लिए दवाएं भेजेगी आईएमए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहायता करने को हम भी हैं तैयार : सेहत मंत्री

पंजाब के सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा है कि जम्मू के लोगों को मेडिकल मदद देने को हम पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसके लिए जम्मू के सीएम को हमारे सीएम परकाश सिंह बादल से बात करनी होगी। डायरेक्टर हेल्थ डॉ. करनजीत सिंह का कहना है कि सरकार का आदेश आते ही वहां मेडिकल मदद भेजी जा सकती है। वहीं पंजाब मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. एसएस ग्रेवाल का कहना है कि जम्मू में डॉक्टर्स तो काफी हैं हम लोग वहां दवाइयां भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

^हम अपने स्तर पर दवाइयों के साथ बाकी सामान भी चंडीगढ़ भिजवा रहे हैं जिसे आर्मी जम्मू भिजवा रही है। वहां के लोगों के लिए 5 बॉक्स दवाइयां इकट्ठी की गई हैं जिन्हें 25 सितंबर को ट्रक के माध्यम से भेजा जाएगा। ट्रक में वहां के लोगों की मदद के लिए डॉक्टर्स भी जाएंगे। इनकी सूची हेडक्वार्टर पर भिजवाई जा रही है। -डॉ.राजकुमार शर्मा, प्रधान,लुधियाना यूनिट।

राजकुमार साथी|लुधियाना rajkumar.sathi@dbcorp.in

लगातारहुई बारिश और बाढ़ की चपेट में फंसे जम्मू-कशमीर के लोगों को महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लाइव सेविंग ड्रग और डॉक्टर्स की सेवा मुहैया कराएगी। इसके लिए 25 सितंबर को लुधियाना से ट्रक भेजा जाएगा।

हेडक्वार्टर से मदद का फरमान आते ही आईएमए के लोकल यूनिट ने तैयारी शुरु कर दी है। कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक है का संदेश देते हुए पूरे देश के लोग जम्मू-कशमीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हैं। लुधियाना से भी आर्मी के माध्यम से वहां मदद भेजी जा रही है। ऐसे में आईएमए ने वहां महामारी फैलने की आशंका देखकर लाइफ सेविंग ड्रग्स और मेडिकल मदद भेजने की प्लानिंग की है। आईएमए ने अपने सभी यूनिटों से मदद मांगी है।