- Hindi News
- पंजाब में रहेगी अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार: अटवाल
पंजाब में रहेगी अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार: अटवाल
पंजाबविधानसभा के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार ही सत्ता में रहेगी। दोराहा में पंचों सरपंचों की मीटिंग के दौरान अटवाल ने कहा कि पंजाब की जनता सूबे में हो रहे विकास से खुश है। जल्द गांवों में भी शहरों के बराबर सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। पंजाब सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मीटिंग में डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद, बीडीपीओ हरमनदीप सिंह, एसएमओ डॉ. जेपी सिंह, सीडीपीओ कमलजीत कौर, रजनीश कुमार एसएचओ, मुख्य खेतीबाड़ी अफसर सुखपाल सिंह सेखों, जसबीर सिंह, हरबंस सिंह बिलासपुर, सरपंच यूनियन के प्रधान परगट सिंह, चेयरमैन भगवंत सिंह मल्ली, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कर्मजीत सिंह, सुखमिंदर सिंह, जगदेव सिंह, केसर सिंह प्रधान ट्रक यूनियन, मनजीत सिंह, अच्छरा सिंह, हरिंदरपाल सिंह हनी, परमिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।