- Hindi News
- कारोबारियों ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजे 1000 कंबल
कारोबारियों ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजे 1000 कंबल
फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल आर्गेनाइजेशन एसोसिएशन ऑफ़ लुधियाना मशीन टूल्स इंडस्ट्रीज के कारोबारी डीसी के साथ मीटिंग करते हुए। फोटो: भास्कर
भास्कर न्यूज़|लुधियाना
फेडरेशनऑफ़ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल आर्गेनाइजेशन (फीको) एसोसिएशन ऑफ़ लुधियाना मशीन टूल्स इंडस्ट्रीज (एएलएमटीआई) की अगुवाई में शहर के कारोबारियों ने शनिवार को डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल के माध्यम से 1000 कंबल और खाने पीने की सामग्री जम्मू कश्मीर त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए दान दी।
इस मौके एडिशनल कमिश्नर कुलदीप सिंह, एसडीएम कुलजीत सिंह माही के साथ पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लुधियाना जोन गुरमीत सिंह कुलार, एएलएमटीआई के जनरल सेक्रेटरी मंजीत सिंह मठारू, फीको के सेक्रेटरी राजीव जैन, लुधियाना डायर्स एसोसिएशन के प्रधान विजय मेहतानी लुधियाना बाइ-साइकिल एंड इंजीनियरिंग पार्क के चेयरमैन रजनीश कुमार गुप्ता भी मौजूद थे। इस मौके पर कारोबारियों ने कहा कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी तो हर तरह की मदद करने में कोई कसर नहीं छोडें़गे। सभी ने एकस्वर से और एक साथ समाज सेवा के इस काम आगे आने की लोगों से भी अपील की। उन्होंने बताया कि कश्मीर के बाढ़ पीिड़तों को डीसी के माध्यम से मदद भेजी गई है।