पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना रहा जारी

आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना रहा जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से जिला प्रोग्राम दफ्तर के सामने चलाया जा रहा धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। फोटो: भास्कर

भास्कर न्यूज|लुधियाना

आंगनबाड़ीमुलाजिम यूनियन की ओर से जिला प्रोग्राम दफ्तर के सामने चलाया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन की जिला फाइनांस सेक्रेटरी सुरजीत कौर की अध्यक्षता में तीसरे दिन का धरना चला। जिसमें अर्बन वन के सर्कल अमन विहार की वर्कर्स हेल्पर्स ने शिरकत की।

सुरजीत कौर ने बताया कि जब तक उनकी मांगें 20 सितंबर तक पूरी नहीं हो जातीं वो धरने पर बैठी रहेंगी। इसके बावजूद भी यदि मांगें नहीं मानीं गईं तो 21 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन दिन बीतने के बाद भी सरकार ने हमारी कोई सुध नहीं ली है। पंजाब सरकार की ओर से हमेशा ही अनदेखी की जा रही है। आंगनबाड़ी वर्कर्स के बीच सरकार के खिलाफ काफी विरोध पाया जा रहा है। इसी संघर्ष को अब ओर भी ज्यादा तेज किया जाएगा। सरकार को यही कहना है कि समय रहते हमारी मांगों को मान लिया जाए नहीं तो कड़े विरोध का सामना करना होगा। इस मौके पक सीनियर मीत प्रधान सुमन बाला, सीनियर मीत प्रधान आशा रानी, मनप्रीत कौर, राज रानी, चरनप्रीत कौर, बिमला रानी सुरिंदर कौर शामिल थीं।