रोटरी क्लब ग्रेटर ने निकाला कैंडल मार्च
रोटरीक्लब ग्रेटर लुधियाना, इंटरेक्ट क्लब इंडियन डॉक्टर्स फॉर पीस एंड डेवल्पमेंट(आईडीपीडी), सराभा नगर मार्केट एसोसिएशन की ओर से सराभा नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। जम्मू एंड कश्मीर की बाढ़ में अपनी जान गंवाने वालों अपना घर खो देने वालों के लिए ये मार्च निकाला गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर लुधियाना के प्रेसिडेंट रोटेरियन अमनप्रीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि लोगों की सहायता करना ही हमारा मुख्य मकसद है। इसके लिए हम हर तरह से कोशिश करते रहेंगे। रोटरी क्लब के सेक्रेटरी डॉ. भारती उप्पल ने कहा कि आईडीपीडी की ओर से वो नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. एलएस चावला की टीम के साथ मिल कर बाढ़ प्रभावित लोगों तक दवाइयां और अन्य खाने पीने का सामान पहुंचाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी जरूरी सामान दान देने के लिए कहा। अमनप्रीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि यदि कोई सामान दान में देना चाहता है तो वो बीआरएस नगर स्थित एबीसी मॉन्टेसरी स्कूल जमालपुर स्थित थिंड डेंटल क्लीनिक में आकर दान दे सकता है। इस मौके पर जसविंदर सिंह राजा, परमिंद्र सिंह, तरविंदर सिंह, नितिन खन्ना, रमनजीत घुम्मन अन्य लोग भी मौजूद थे।