- Hindi News
- यूसीपीएमए साइकिलिंग क्लब का गठन, 28 को होगी साइकिल रैली
यूसीपीएमए साइकिलिंग क्लब का गठन, 28 को होगी साइकिल रैली
यूसीपीएमएसाइकिलिंग क्लब का शनिवार को गठन हो गया। पहले ही दिन 100 मेंबर बनाए गए हैं। लुधियाना समेत पंजाब के सभी शहरों में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए यूसीपीएमए साइकिल रैली कराएगा। लुधियाना में 28 सितंबर को साइकिल रैली होगी। इसमें पैडलर्स क्लब का पूरा सहयोग होगा। क्लब से जुड़ने के लिए यूसीपीएमए दफ्तर में संपर्क किया जा सकता है। जो भी इस क्लब का मेंबर बनेगा उसे उपहार भी दिया जाएगा। साइकिलिंग करने वालों के लिए यूसीपीएमए में एक रूम बनाया जाएगा, जो यहां आराम कर सकते हैं।
युनाइटेड साइकिल एंड पाटर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि चीन में कुल आबादी का लगभग 40 फीसदी से 50 फीसदी लोग साइकिल चलाते हैं। यूरोप में लगभग 20 फीसदी से लेकर 25 फीसदी लोग साइकिल चलाते हैं। लुधियाना समेत पंजाब के सभी शहरों में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए यूसीपीएमए अभियान चलाएगी। इसमें शहर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से साइकिल ट्रैक बनाने की मांग करेंगे, जिससे शहर में साइकिल को बढ़ावा मिल सके। यही नहीं माल मल्टीप्लेक्स की इमारतों में अलग से साइकिल पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में लुधियाना पैडलर्स क्लब के दविंदर सिंह नेगी, वेंकट, अभिषेक, गुरिंदर सिंह, अश्वनी भारद्वाज, आकाश बस्सी, राजीव जैन, प्रदीप वधावन, अजीत कुमार, कुलप्रीत सिंह मल्होत्रा , राजेश बंसल, मुकेश एरी शामिल थे।
साइकिलखरीद पर मेंबर को मिलेगी सब्सिडी: क्लबके गठन करने के बाद यूसीपीएमए के मैंबर ने फैसला किया है कि जो भी इस क्लब का मेंबर बनेगा, उसे साइकिल खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी। शहर को कोई भी व्यक्ति फ्री में इस क्लब का मेंबर बन सकता है। उन्हें साइकिलिंग किट भी मिलेगी।