पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 हजार स्किल्ड हेल्थ वर्कर तैयार करने का टार्गेट

20 हजार स्किल्ड हेल्थ वर्कर तैयार करने का टार्गेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
85 युवाओं को बांटे स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने चीफ गेस्ट मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया का स्वागत किया।

भास्कर न्यूज|लुधियाना

लाइफलाइन हॉस्पिटल की ओर से गुरु नानक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 85 युवाओं को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के तहत कराए गए हेल्थ केयर कोर्स के सर्टिफिकेट बांटे गए। मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए।

मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री 2022 तक 105 मिलियन स्किल लेबर तैयार करना चाहते हैं। इसी कारण एमएसएमई सेक्टर के तहत युवा-युवतियों को अलग-अलग कायर्क्रमों में ट्रेनिंग दी जा रही है। एमएसएमई के डायरेक्टर एसएस ढिल्लों ने युवाओं को इस योजना के तहत चलाए जा रहे ट्रेनिंग कार्यक्रमों की जानकारी दी। एमएसएमई सेंट्रल टूल के मैनेजर एपी शर्मा ने कहा कि भारत में ऐसे युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा है, जिन्हें अलग-अलग फील्ड में ट्रेनिंग देकर स्किल्ड लेबर के रूप में तैयार किया जा सकता है। हॉस्पिटल की प्रोग्राम हेड डॉ. शिखा माहेश्वरी ने बताया कि लाइफ लाइन अस्पताल पिछले चार साल से युवाओं को हेल्थ केयर की शिक्षा मुहैया करा रहा है। उन्हें हॉस्पिटल में पीटीयू, एमएसएमई और एचएसएस के तहत हेल्थ सेक्टर के लिए तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान सिंह (गुरमेल मेडिकल हाल) फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के डॉ. गौरव माहेश्वरी, राकेश शर्मा, डॉ. सोनी, टोनी जैन और वैभव माहेश्वरी भी मौजूद रहे।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आरएस माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने 10 साल में 20 हजार स्किल्ड हेल्थ वर्कर तैयार करने का टार्गेट रखा है। इसी टार्गेट के तहत आज यहां कोर्स पूरा कर चुके युवाओं को सर्टिफिकेट बांटे गए हैं।

सम्मान