पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंप्लाइज और डिपेंडेंट्स की होगी मेडिकल इंश्योरेंस

इंप्लाइज और डिपेंडेंट्स की होगी मेडिकल इंश्योरेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमसी के डायरेक्टर डॉ. एजी थॉमस को क्लीनचिट मिलने के बाद शनिवार को उन्होंने सीएमसी इंप्लाइज और सीएमसी वेल्फेयर सोसायटी के मेंबरों को संबोधित किया और सीएमसी की बेहतरी के लिए काम करने की अपील की। फोटो: भास्कर

भास्कर न्यूज|लुधियाना

पिछले15 दिनों की कशमकश और 11-12 सितंबर को गवर्निंग बॉडी सोसायटी की मीटिंग खत्म होने के बाद सीएमसी इंप्लाइज ने भी राहत की सांस ली। विवादों में घिरे डायरेक्टर डॉ. एजी थॉमस को क्लीनचिट मिलने के बाद शनिवार को सीएमसी वेल्फेयर सोसायटी ने उनका फूल मालाओं से सम्मान किया। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. एजी थॉमस ने कहा कि गवर्निंग बॉडी ने सीएमसी के इंप्लाइज के कामों की सराहना की है। बॉडी यहां की प्रोग्रेस देखकर खुश हुई है।

डायरेक्टर ने कहा कि सीएमसी के सभी इंप्लाइज और उनके डिपेडेंट्स को मेडिकल इंश्योरेंस का लाभ दिया जाएगा। उनकी सैलरी महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाएगी। आने वाले कुछ सालों में स्टाफ और स्टूडेंट्स के लिए रिहायशी इमारतें भी बनाई जाएंगी। मुलाजिमों की सालाना इंक्रीमेंट के लिए एक्टिंग पर्सनल ऑफिसर डॉ. ध्रुव घोष को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डायरेक्टर ने कहा कि पिछली सभी बातें भूलकर सीएमसी और कम्युनिटी के विकास के लिए सभी इंप्लाइज को मिलकर काम करना होगा, ताकि इसकी परफारमेंस को और अच्छा किया जा सके। वहीं सीएमसी इंप्लाइज वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान तुलसीधरन पिल्लई से भरोसा दिलाया कि इंस्टीट्यूट का हर इंप्लाई सीएमसी की बेहतरी के लिए काम करेगा। इस अवसर पर डॉक्टर्स और स्टाफ के मेंबर्स मौजूद रहे।