श्री मुरली मनोहर मंदिर में संकीर्तन
लुधियाना | भगवानश्री मुरली मनोहर मंदिर में कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर कुमार बिल्ला की अगुवाई में साप्ताहिक संकीर्तन करवाया गया। महिला मंडल की ओर से भगवान श्री राधा कृष्ण जी का गुणगान किया गया। संकीर्तन के बाद संगत को जलेबियों का प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर संतोष, नीलम, स्नेहा, संजू, रेनू बाला, इंदु रानी, बिंदु रानी, प्रोमिला रानी उपस्थित थीं।