पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 महिलाओं को राशन बांटा

31 महिलाओं को राशन बांटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगत को गुरु घर से जोड़ा

लुधियाना | न्यूहरगोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा अकाल मंडल साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में मुख्य सेवादार संत सतनाम सिंह की अध्यक्षता में श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। इस अवसर पर संत सतनाम सिंह ने संगत को गुरु घर से जोड़ते हुए कहा कि सेवा और सिमरन से वाहेगुरु की कृपा की प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि माया मोहिनी होती है यह हमें कई तरीकों से नचाती है। इस मौके पर जसबीर कौर, माता स्वर्ण कौर ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। चौपाई साहिब का पाठ कर गुरु की अरदास की गई।उपरांत संगत में प्रसाद बरताया गया।

लुधियाना |आॅल इंडियाहिन्दू मुस्लिम सिख इसाई एकता मंच की ओर से जनकपुरी में 31 महिलाओं को राशन वितरित किया गया। यह कार्यक्रम मंच के प्रधान मुकेश वर्मा की देखरेख में करवाया गया। यहां पर बीजेपी नेता प्रवीण बांसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए, जिनका मंच के मेंबरों ने विशेष सम्मान किया। प्रवीण बांसल ने कहा कि सभी को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राम प्रकाश, फिरोज आलम, राहुल भार्गव, दीपक बजाज, रोहित भार्गव, अजय मुखर्जी, सुशांत कुमार, दिलीप कुमार, अक्षय मुखर्जी और सुनीता रानी मौजूद रहे।