पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श नगर में सालाना जोड़ मेला करवाया

आदर्श नगर में सालाना जोड़ मेला करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम की शुरुआत कव्वालियों से की गई। फाेटो: भास्कर

भास्कर न्यूज|लुधियाना

ताजपुररोड स्थित आदर्श नगर में धन धन बाबा नरेण दास और बाबा गुलाब दास का 7वां सालाना जोड़ मेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दरबार को खूबसूरत ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कव्वालियों से की गई। भक्तों ने दूर-दूर से आकर दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने बताया कि हर साल मेले को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। दरबार में देश भर से कव्वालों को बुलाया जाता है। इसी के साथ कव्वालों द्वारा पेश की गईं कव्वालियों को सुनकर मेले में आए श्रद्धालु नाचने को मजबूर हो उठे। इस अवसर पर कृष्ण साईं, राजू ,विक्की, भगत, पूनम महंत अशोक कुमार, दक्ष कुमार, रमन और महंत रणजीत मौजूद रहे।