पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्याग से भरपूर होता है संतों का जीवन : सौरभ मुनि

त्याग से भरपूर होता है संतों का जीवन : सौरभ मुनि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन स्थानक नूरवाला रोड पर प्रवचन सभा में प्रवचन करते संत जन।

भास्कर न्यूज लुधियाना

संतोंका जीवन दूसरों पर परोपकार के लिए होता है। संत अपने जीवन में भरपूर त्याग तपस्या और सेवा धर्म के महान कार्य करते हैं। स्वामी प्रेमचंद महाराज ने अपने जीवन में पर उपकार के लिए कई महान कार्य किए। यह शब्द नूरवाला रोड स्थित जैन स्थानक में आयोजित प्रवचन सभा में धर्म प्रभावक सौरभ मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रेमचंद महाराज ने लोगों को शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया। प्रेमचंद महाराज का कहना था कि जिस व्यक्ति का खान पान और संगति अच्छी नहीं है वह व्यक्ति जिंदा ही मरण के समान है। उस व्यक्ति का इह लोक और परलोक बर्बाद हो जाता है। सौरभ मुनि ने कहा कि संतों की संगति करने से व्यक्ति का जीवन महान बन जाता है। सभा में विज्ञान मुनि महाराज ने कहा कि अच्छी संगति व्यक्ति के जीवन को बहुत अच्छा बनाती है।