- Hindi News
- श्री ज्ञान स्थल मंदिर में अाज बांटा जाएगा राशन
श्री ज्ञान स्थल मंदिर में अाज बांटा जाएगा राशन
लुधियाना | शाहपुररोड स्थित श्री ज्ञान स्थल मंदिर में रविवार 14 सितंबर को मासिक राशन वितरण समारोह कराया जाएगा। मंदिर की प्रबंधक कमेटी के प्रमुख जगदीश बजाज की देखरेख में यह 205वां मासिक राशन वितरण समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम की प्रधानगी राजेश अग्रवाल करेंगे। उल्लेखनीय है कि हर महीने मंदिर सभा की आेर से ऐसी जरूरतमंद महिलाआें को राशन बांटा जाता है, जिनके परिवार के मुखिया का निधन हो चुका है। मंदिर सभा की ओर से उनके बच्चों को फीस देकर पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। जबकि सभा की आेर से ऐसे ही एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी भी कराई जाएगी। इस मौके पर समाज सेवकों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया जाएगा।