पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साधकों को सिखाई ध्यान की विधियां

साधकों को सिखाई ध्यान की विधियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्र नगर जैन स्थानक में आयोजित ध्यान शिविर में ध्यान साधना करतेे साधक।

भास्कर न्यूज |लुधियाना

जैनस्थानक अग्र नगर में आयोजित दस दिवसीय ध्यान शिविर के छठे दिन डॉक्टर पदम मुनि महाराज ने साधकों को विशेष साधना का अभ्यास करवाते हुए कहा कि ध्यान के द्वारा मन को निर्विकार किया जाता है। इससे भावना परिशुद्ध हो जाती है और भावना शुद्धि होते ही हमारी लेश्या शुक्ल हो जाती है। कहा भी जाता है कि हमारी भावना के अनुरूप ही हमें प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। पदम मुनि महाराज ने ध्यान साधकों को दर्शन केंद्र पर ध्यान करना सिखाया।

उन्होंने बताया कि हमारे संपूर्ण शरीर का संचालन इसी केंद्र से होता है। यह केंद्र अनुशासित हो जाए तो हमारा समग्र जीवन अनुशासित हो जाता है। इसे पीयूष ग्रंथी कहा गया है। यह अमृत का स्थान है। यहां पर ध्यान करने वाले साधक का तीसरा नेत्र खुल जाता है। अपनी आदतों पर काबू पाने के लिए इस केंद्र पर किया गया ध्यान अत्यंत लाभप्रद है। इस दौरान बड़ी तादाद में साधकों ने भाग लिया।