- Hindi News
- सिविल लाइंस जैन स्थानक में विशेष धर्म सभा का अायोजन
सिविल लाइंस जैन स्थानक में विशेष धर्म सभा का अायोजन
सिविल लाइंस जैन स्थानक में प्रवचन करते उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज।
भास्कर न्यूज|लुधियाना
सिविललाइंस स्थित जैन स्थानक में उपाध्याय प्रवर जितेंद्र मुनि महाराज के सान्निध्य में विशेष धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी तादाद में उपस्थित होकर साधकों ने महाराज के प्रवचनों को श्रवण किया। उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज ने कहा कि मिथ्यात्व, अविरति, प्रमाद, कषाय और योग मिथ्यात्व संसार परिभ्रमण के मूल कारण है।
दृष्टि का मिथ्यात्यव होना अर्थात गलत नजरिया। जब तक हमारी दृष्टि परिवर्तित नहीं होती, समयक नहीं होती तब तक प्रत्येक क्रिया मिथ्यात्व के अंतर्गत आती है। महाराज ने कहा कि दृष्टिकोण समयक होने पर ही संसार सीमित होता है और परिभ्रमण कुछ कम होता है। जितेंद्र मुनि महाराज ने कहा कि जाग्रत व्यक्ति स्वयं का अवलोकन करता है और अपने जीवन में होने वाले कषायों को देखकर उन्हें दूर करने का प्रयास करता है। ऐसा व्यक्ति क्रोध के स्थान पर क्षमा, मान के स्थान पर विनम्रता, माया के स्थान पर सरलता और लोभ के स्थान पर संतोष को धारण करता है।