पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शनिगांव में हवन यज्ञ और सत्संग सभा, भक्तों ने किया शनि देव का तेलाभिषेक

शनिगांव में हवन यज्ञ और सत्संग सभा, भक्तों ने किया शनि देव का तेलाभिषेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिगांव में आयोजित कार्यक्रम में आरती करते शनिगांव प्रमुख शून्य प्रभु। फोटो : भास्कर

प्रभु कण-कण में विद्यमान : शून्य प्रभु

भास्कर न्यूज| लुधियाना

शनिगांवमें शून्य प्रभु महाराज की अगुवाई में साप्ताहिक हवन-यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में पहुंचकर संगत ने भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक किया। शून्य प्रभु महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा कण-कण में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि प्रभु से की गई प्रार्थना का इंतजार हमें जरूर करना चाहिए। समय आने पर हमारी प्रार्थना अवश्य सुनी जाती है।

उन्होंने कहा कि परमात्मा सर्व व्यापक है। इसलिए उन्हें हमारी मुश्किलें, हमारे कष्टों और दुखों का पता होता है, जिसके लिए हमें उन्हें बताने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति में ही सुख है। प्रभु की भक्ति करने से आपार सुख मिलता है। शून्य प्रभु महाराज ने कहा कि परमात्मा हर जगह व्याप्त है बस उनको मन में बसाने की जरूरत है। अगर आप ने भगवान को मन में बसा लिया तो जब भी उन्हें याद करोगे आपके पास मौजूद होंगे। उन्होंने कहा कि मांगने से इंसान को कुछ नहीं मिलता। इसलिए भगवान की भक्ति में सिर्फ लीन रहना चाहिए। वह आपका दुख दर्द सब समझता है और जब भी आपको किसी चीज की जरूरत होगी वह अवश्य उपलब्ध करवाएगा।

सत्संग के पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित शनिदेव की आरती में भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद हुए। आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।