पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण किया
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सत्य भारती स्कूल गांव पमाल में पौधरोपण किया गया।
भास्कर न्यूज|लुधियाना
दिव्यज्योति जागृति संस्थान द्वारा चलाई जा रही मुहिम माय अर्थ, माय रेस्पोंसिबिलिटी अब शहर के अलग-अलग इलाकों में पौधरोपण और ईको प्रभातफेरी के बाद गांवों की ओर चल पड़ी है। इसी कड़ी के तहत संस्थान की ओर से स्वामी विकासानंद और माय अर्थ, माय रेस्पोंसिबिलिटी के कार्यकर्ता पक्खोवाल रोड पर स्थित सत्य भारती स्कूल गांव पमाल में गए। वहां संस्थान कार्यकर्ताओं ने बच्चों को स्कूल और घरों में दूषित हो रहे पानी और बिना कारण चल रही बिजली को बंद करने को प्रेरित किया।
बच्चों को समझाते हुए स्वामी विकासानंद ने कहा कि यदि हम किसी भी कागज, पॉलिथीन या किसी अन्य वस्तु को डस्टबीन में नहीं फेंकते तो उससे हमारा वातावरण दूषित होता है। इसलिए हम सबको सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान स्कूल में पाैधरोपण भी किया गया।
स्वामी विकासानंद ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। यह केवल हमें मीठे फल ही नहीं बल्कि हमें जीने के लिए आक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इसलिए पौधों की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।
इस मौके पर हैड टीचर कुलविन्दर कौर, कमलजीत कौर, संदीप कौर, अमनदीप कौर, किरनदीप कौर, जसबीर कौर, गौरव मौदगिल, केतन डाबर, सुखवीर सिंह मौजूद रहे।