पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिकन ड्राइफ्रूट को पाकिस्तानी बता भारत भेज रहा माफिया

अमेरिकन ड्राइफ्रूट को पाकिस्तानी बता भारत भेज रहा माफिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिकाऔर ईरान के ड्राईफ्रूट को पाकिस्तानी बता कर माफिया जम्मू-कश्मीर के रास्ते से भारत भेज रहा है। इससे भारतीय ट्रेड को 300 करोड़ सालाना का नुकसान हो रहा है। वहीं इंपोर्ट ड्यूटी का 200 करोड़ सालाना के अलावा राज्य सरकार को वैट की चपत भी लग रही है। 2008 में यूपीए सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर और जम्मू-कश्मीर के रिश्ते सुधारने के लिए समझौता किया था। इसके तहत इन आइटम्स को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट टैक्स से फ्री कर रखा है। यह खुलासा ट्रेड से जुड़े कारोबारियों ने किया।

इस ट्रेड में सक्रिय माफिया के लोग पाकिस्तान में पड़ते मुजफराबाद में कंट्री आफ ऑरिजन (देश की पैदावार) का जाली सर्टिफिकेट बनाकर भारत के कारोबार और रैवेन्यू को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही नहीं इसकी आड़ में उड़ी और पुंछ रूट से ड्रग्स हथियार भी भेजे जा रहे हैं।

केंद्र इस समझौते को एकतरफा खत्म कर दे या फिर ड्राईफ्रूट पर इंपोर्ट ड्यूटी 35 रुपए प्रति किलो से घटा 10 रुपए कर दे।

पाकसे इंपोर्ट होने वाली आइटम्स

राइस,कीमती नग, गद्दे, नमदा, पेशावरी लेदर चप्पल, जड़ी बूटी, फ्रेश फ्रूट्स एंड वेजिटेबल, ड्राई फ्रूट, शहद, मूंगी, इमली, ब्लैक मशरूम, वुडन हैंडिक्राफ्ट्स कारपेट, एंब्रायडरी आइटम्स, कुशन, पिल्लो, शालें और स्टाल। भारत से एक्सपोर्ट होने वाली भारत से एक्सपोर्ट आइटम्स : कारपेट्स, रग्स, वाल हैंगिंग, शॉल्स एंड स्टाल, नमदा, गद्दे, एंब्रायडेड आइटम्स, फर्नीचर, वुडन हैंडिक्राफ्ट्स, फ्रेश फ्रूट्स और वेजिटेबल, ड्राई फ्रूट, सैफरान, जड़ी बूटी इत्यादि।

इंडो फॉरेन चेंबर आफ कामर्स के प्रधान बलबीर बजाज के मुताबिक उनकी एसो. का शिष्टमंडल 2 बार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिला था और गंभीर मुद्दे से अवगत भी करवाया था। अफसोस की उनकी तरफ से आश्वासन देने के बावजूद मुद्दा सुलझ नहीं पाया है। ट्रेड रूट से कई बार हथियार और ड्रग्स पकड़े जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उम्मीद है कि देश की सुरक्षा और रैवेन्यू के नुकसान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे को संजीदगी से लेंगे।

ट्रेड सूत्रों के मुताबिक भारत और पाक में बार्डर ट्रेड होती है। जिसमें माल के बदले में माल भेजा जाता है। भारत की तरफ से पाकिस्तान को रोजमर्रा जरूरत की कई आइटम्स भेजी जाती हैं। पाकिस्तान के पास खुद का सामान ना होने के कारण वह अन्य देशों का मा