पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के साथ एक दिन बिताकर दिखा दें कैप्टन : सुखबीर

सीएम के साथ एक दिन बिताकर दिखा दें कैप्टन : सुखबीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टीसीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह में दम है तो एक दिन सीएम परकाश सिंह बादल के साथ बिता कर दिखाएं, एक महीने तक बिस्तर से नहीं उठ सकेंगे। कैप्टन एक दिन सीएम के साथ बिता लेते हैं तो सीएम बादल ही नहीं वे खुद भी इस्तीफा दे देंगे।

कैप्टन ने बादल के जन्म दिन पर उनकी 93 साल की उम्र बता कर राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी थी। इंडस्ट्रियलिस्ट्स उपकार सिंह आहूजा के घर लंच पार्टी में पहुंचे सुखबीर ने कहा कि सीएम का वर्किंग स्टाइल आज भी पहले जैसा ही है। कैप्टन आरामपरस्त हैं, वे सीएम के साथ एक दिन भी नहीं बिता सकते हैं।