- Hindi News
- नशे में 5 लोगों को टक्कर मारने वाले ईटीओ को 22 घंटे बाद मिली जमानत
नशे में 5 लोगों को टक्कर मारने वाले ईटीओ को 22 घंटे बाद मिली जमानत
भास्कर न्यूज | जालंधर/लुधियाना
शराबके नशे में नीली बत्ती लगी कार से एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मारने वाले ईटीओ को 22 घंटे बाद थाने से जमानत मिल गई। अर्बन एस्टेट फेज वन के बलिजंदर सिद्धू की जमानत कांग्रेस पार्षद नीरजा जैन के पति अरुण जैन ने दी है। गढ़ा रोड पर वीरवार रात ईटीओ बलजिंदर सिंह सिद्धू को पुलिस ने अरेस्ट किया था। टक्कर में एक गंभीर और चार मामूली जख्मी हुए थे। पुलिस के मुतािबक अदालत में चालान पेश करेंगे।
बलजिंदर सिंह एक्साइज डिपार्टमेंट से अगस्त से एब्सेंट है। कुछ महीने पहले इस्तीफ़ा दिया था। डिपार्टमेंट इन्क्वारी पेंडिंग होने के चलते इस्तीफ़ा नामंजूर कर नोटिस दिया था, जो उसने रिसीव नहीं किया। इस्तीफे से पहले कपूरथला डिस्ट्रिक्ट में पोस्टेड था। उसने अवैध ढंग से निजी गाड़ी पर बत्ती लगा रखी है। लुधियाना दफ्तर में एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर अनुराग वर्मा ने बताया, बलजिंदर को इंस्पेक्टर से ईटीओ इस शर्त पर बनाया था कि वह ईटीओ का एग्जाम क्लियर करेगा, जो उसने ईटीओ बनने के दो साल बाद भी नहीं किया। डिपार्टमेंट ने उसे डिमोट कर दोबारा इंस्पेक्टर बनाने का फैसला लिया था। उसने केस कर दिया था और अगस्त से ड्यूटी से एबसेंट था। बलजिंदर खुद का कारोबार कर रहा है। बलजिंदर पर सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी।
सिद्धू ने सिविल में पुलिस को दबके भी मारे। थाना सात में सुबह सिद्धू बोले, प|ी और बेटी साथ नहीं रहती। वीरवार देर शाम प|ी को फोन किया। बेटी से बात करवा दो। उलटा सीधा बोलने लगी और फोन काट दिया। इसके बाद शराब पी। गढ़ा रोड पर टक्कर की बात याद है, लेकिन फिर क्या हुआ याद नहीं। सुबह होश आया तो थाने में था। पूर्व ईटीओ से पूछा कि आखिर यह हादसा कैसे हो गया तो उसने कहा कि पता नहीं।
अगस्त से एबसेंट बलजिंदर सिद्धू ने अवैध ढंग से कार पर बत्ती लगा रखी है
वीरवार रात ईटीओ को जब पुलिस ने गाड़ी से िनकाला तो वह नशे में बेसुध था।