- Hindi News
- कारोबारियों को ऑनलाइन सर्विसेज देगा एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट
कारोबारियों को ऑनलाइन सर्विसेज देगा एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट
एक्साइजएंडटैक्सेशन डिपार्टमेंट जल्द ही पूरे सूबे में सीफॉर्म, वैट रिफंड, डीलर रजिस्ट्रेशन आदि सर्विसेज पूरी तरह ऑनलाइन देगा। सर्विसेज ऑनलाइन होने से पंजाब के 2.5 लाख वैट डीलर्स को फायदा पहुंचेगा। इससे काम जल्द होंगे और भ्रष्टाचार भी कंट्रोल होगा। यह घोषणा शुक्रवार को लुधियाना पहुंचने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (ईटीसी) अनुराग वर्मा ने की। वर्मा ने बताया कि पटियाला में ऑनलाइन मोड में चल रही सी फॉर्म की सुविधा 3 महीने में पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी।
300करोड़ वैट रिफंड पेंडिंग : ईटीसीने वैट रिफंड मुद्दे पर सफाई देते कहा कि पूरे पंजाब में 31 अक्टूबर 2013 को 509 करोड़ के वैट रिफंड पेंडिंग थे जबकि इस साल 31 अक्टूबर को लगभग 300 करोड़ के रिफंड पेंडिंग हैं जिसमें से 60 प्रतिशत यानी कि 180 करोड़ लुधियाना के हैं।