पदम रेनॉल्ट के नए शोरूम पर कस्टमर मीट
लुधियाना| फिरोजपुररोड स्थित पंजाब में रेनॉल्ट कार के डीलर पदम कार्स की आेर से नए शोरूम को खोला गया। शोरूम के उद्धघाटन पर कस्टमर मीट करवाई गई। जिसमें 100 से अधिक ग्राहकों ने अपने बच्चों के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर पेंटिग, मैजिक शो, डांस, आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता को करवाया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर एंकर कवल ने शिरकत की। कवल ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वालों बच्चों को उपहार भेंट किए। इसी के साथ बेस्ट कपल भी चुने गए। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर भगविंदर पाल सिंह ने डस्टर की नई गाड़ी आल व्हील ड्राइव के बारे में ग्राहकों को जानकारी दी। वही डस्टर कार के फीचर के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कलस्टर हैड रवि वर्मा, गौरव पपनेजा, राजविंदर सिंह राजिंदर गोगना शामिल रहे।