तीन गरीब लड़कियों की शादी करवाई
लुधियाना|श्री दुर्गासेवक संघ के प्रधान बलबीर गुप्ता और संस्थापक भगवान दास गर्ग की अध्यक्षता में रविवार को श्री दुर्गा माता मंदिर में तीन गरीब लड़कियों की शादी कराई गई। इस मौके पर विजय चोपड़ा, जगमोहन ओबराय, विजय अग्रवाल, महेश जैन, विमल महेन्द्रू, रवि शर्मा, भारत भूषण मक्कड़, ओम प्रकाश मलिक, दीपक कोहली ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया।