गुरु के मार्ग पर चलने को किया प्रेरित
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कीर्तन करता रागी जत्था। फोटो: भास्कर
लुधियाना|निष्काम नामसेवा सोसाइटी की तरफ से मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में साप्ताहिक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई हरनाम सिंह (श्रीनगर वालों) ने अपने जत्थे के साथ संगत को इलाही बाणी के द्वारा गुरबाणी शबद कीर्तन कर निहाल किया।
सोसाइटी के मुख्य सेवादार भूपिंदर सिंह ने समूह संगत को गुरु घर से जुड़कर रहने सत्संग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को भाई हरमिंदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले कीर्तनी जत्थे के साथ सुबह 8:30 से 9:45 तक संगत को गुरबाणी कीर्तन कथा विचार कर निहाल करेंगे। समागम के दौरान जतिंदर पाल सिंह सलूजा ने गुरु घर में नतमस्तक होने पहुंची समूह संगत को अपील की कि सभी को गुरु उपदेश मानकर बढ़िया जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस मौके इंदरजीत सिंह मक्कड़, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, संदीप सिंह, प्रिथी पाल सिंह मनोचा, सुखप्रीत सिंह मनी, रजिंदर सिंह कड़वल, सुरिंदर सिंह सचदेवा, चरणजीत सिंह चन्ना, अमरजीत सिंह ननकाना साहिब, अर्जुन सिंह, करनदीप सिंह, अरविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह लादिया, सतनाम सिंह पप्पू, हरजोत सिंह, दलबीर सिंह, एकम दीप सिंह, कुलवंत सिंह भाटिया, बलवीर सिंह भाटिया, जित सिंह आढ़ती मौजूद रहे।