कलंदर सभा ने करवाए कुश्ती मुकाबले
जयबाबा दीप शाह कलंदर सभा की ओर से विनोद कुमार वीनू की अध्यक्षता में जवाहर नगर कैंप स्थित दुर्गा रामलीला ग्राउंड में कुश्ती मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस समारोह में पंजाब प्लानिंग योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन राजिंदर भंडारी, पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं, बीजेपी प्रधान प्रवीन बांसल मुख्य रुप से उपस्थित हुए। इस मौके पर पहलवानों में कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर राज कुमार खैरा, तरसेम लाल पप्पी, राजेश कुमार, विजय कुमार, लखन कुमार, शीला, रिंपी कुमार, बिंदू जस्सा अन्य उपस्थित रहे।
जवाहर नगर कैंप स्थित दुर्गा रामलीला ग्राउंड में कुश्ती मुकाबलों का आयोजन किया।