जैन स्थानक में दीक्षा समारोह कल से शुरू
लुधियाना|जैन स्थानकरूपा मिस्त्री गली में 16 दिसंबर को महासाध्वी आदर्श ज्योति महाराज का दीक्षा अर्ध शताब्दी समारोह सुबह नौ बजे से पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी एसएस जैन सभा के प्रधान सतपाल जैन ने दी। उन्होंने बताया कि दीक्षा अर्ध शताब्दी दिवस के अगले दिन 17 दिसंबर को सुबह नौ बजे से जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर चिंतामणि भगवान पाश्र्वनाथ स्वामी का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। दोपहर को सामूहिक एकासने, व्रत साधना भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सारा कार्यक्रम साध्वी डॉ. अर्चना महाराज की प्रेरणा से करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सौरभ मुनि महाराज, सुयोग्य मुनि महाराज, महासती सीता महाराज, साध्वी मंजू महाराज की ओर से प्रवचन भी किए जाएंगे। जैन सभा के महामंत्री प्रेम कुमार जैन ने बताया कि इस दौरान जैन स्थानक में 24 घंटे का अखंड महामंत्र नवकार का जाप भी होगा।