थैलेसीमिक बच्चों की मदद के लिए लगा कैंप
जिंदगीलाइव फाउंडेशन की ओर से थैलेसीमिक बच्चों की मदद के लिए स्लेम टाबरी स्थित शिरोमणि अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के ऑफिस में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें डीएमसी ब्लड बैंक के डॉ. सीरत की अगवाई वाली टीम ने 82 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया।
इस दौरान शिअद शहरी-1 के प्रधान मदन लाल बग्गा ने कहा कि सभी पुण्यों से दान बड़ा ब्लड डोनेट करना है। एक व्यक्ति अपना ब्लड देकर 4 जिंदगियां बचा सकता है। डॉ.सीरत और जिंदगी लाइव फाउंडेशन के चेयरमैन अशोक मरवाहा ने कहा कि ब्लड डोनेट करने से किसी को कुछ नुकसान नहीं होता। दिया गया खून 24 घंटे में पूरा हो जाता है। इस मौके पर गुरिंदरपाल सिंह पप्पू, बलराम मेहता, शिवतार सिंह बाजवा, कुलदीप चावला, सोनी बख्शी, विकास गोयल, गुरदीप सिंह गोशा, लक्की चावला, अमन बग्गा खुराना, पवन नागपाल, अमन चावला, शलभ नारंग, कुलदीप चावला, अशोक मनोचा, जसबीर सिंह दुआ, मनदीप भनोट, सीपी दुआ, विमल कपूर, मयंक, अरुण कुमार, पीपी चोपड़ा, विमल कुमार, विनय गोयल, बॉबी शर्मा, हनी मल्होत्रा, विकास गोयल एडवोकेट जरनैल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
शिरोमणि अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के ऑफिस में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।