इकजोत सत्संग घर में समारोह का आयोजन
रूहानीसत्संग प्रेम समाज की ओर से इकजोत सत्संग लाडोवाल में सत्संग का आयोजन महाराज कमलबीर की अध्यक्षता में किया गया। महाराज कमलबीर ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कभी भी अपने मन से लड़ाई नहीं करनी चाहिए अर्थात हमारे मन में जो भी विचार आते है, उन्हें तो रोकना चाहिए और ही दबाने की कोशिश करनी चाहिए। बल्कि, हर विचार को साक्षी भाव से देखना चाहिए। जब कोई विचार हमारी निगरानी में जाता है तो वह अपने आप निष्क्रिय होता चला जाता है। फिर यह हमारा मन निर्मल, स्वच्छ तथा भगवान का मंदिर बन जाता है। सत्संग की समाप्ति पर प्रार्थना की गई एवं भंडारा वितरित किया गया।
प्रवचन करते कमलबीर।