पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री गोविंद गोधाम से निकाली पालकी यात्रा

श्री गोविंद गोधाम से निकाली पालकी यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गोविंद गोधाम से निकाली गई पालकी यात्रा में पालकी उठाए श्रद्धालु।

लुधियाना|श्री गोविंदगोधाम में साप्ताहिक पालकी यात्रा का आयोजन बड़ी श्रद्धापूर्वक किया गया। पालकी की सेवा नरेश गुप्ता एवं राकेश गर्ग परिवार की ओर से ली गई। सर्वप्रथम गोविंद गोधाम के मुख्य पुजारी आलोक शास्त्री ने लाभार्थी परिवार से ठाकुर श्री राधा गोविंद जी का पूजन करवाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा हरिनाम संकीर्तन की धुन पर नृत्य संकीर्तन किया गया। हरिनाम संकीर्तन की महिमा का वर्णन करते हुए गौ सेवक सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, सतीश गुप्ता ने कहा कि श्रद्धा भाव से भगवान के आगे नृत्य संकीर्तन करने से जीव के पाप कट जाते हैं और उसे भगवत धाम की प्राप्ति होती है। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने पाप नाशिनी ध्वज, मां प्रेरणा की समाधि, तुलसी वाटिका, नृसिंह स्तंभ को प्रणाम किया। इस अवसर पंडित राज कुमार शर्मा, सुंदर दास धमीजा, सतीश गुप्ता, मनोहर वर्मा, अशोक धवन, मोहन परूथी, प्रमोद दीवान, राज गोयल, सुभाष जिंदल, डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता, बसंत कुमार, हरमेश अरोड़ा, राकेश गंभीर, नवीन भाटिया, राज अरोड़ा, लाला गणपत राय, भीम सिंह, देवनाथ, संजीव सूद बांका, केएल अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, राजीव शर्मा, अनिल तलवार मौजूद रहे।