पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री में 70 लाख की लूट करने वालों की तलाश जारी

फैक्ट्री में 70 लाख की लूट करने वालों की तलाश जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोकलप्वाइंट के फेस-5 में स्थित शक्ति एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री में लूट करने वाले आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास की फैक्ट्रियों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात के बाद लुटेरे फैक्ट्री में लगे डीवीआर सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर भी खोलकर ले गए थे। पुलिस फैक्ट्री वर्करों से भी पूछताछ कर रही है। गौर हो कि फोकल फिल्लौर के रहने वाले रमन कुमार दत्ता की फेस-5 में हैंड टूल्स की फैक्ट्री है। शुक्रवार की रात को कुछ युवक हथियारों से लैस होकर फैक्ट्री में घुस गए और फैक्ट्री वर्करों से मारपीट कर ढाई लाख की नकदी और सामान लूट कर फरार हो गए। सिक्योरिटी के अनुसार नकाबपोश बदमाशों के पास पिस्तौल और अन्य हथियार भी थे। इंस्पेक्टर सुरेंदर सिंह के अनुसार मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है, जो कि इलाके में पहले सक्रिय गिरोहों के सदस्यों को लेकर भी तलाश रही है।