पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें मानीं तो फिर किया जाएगा हाइवे जाम

मांगें मानीं तो फिर किया जाएगा हाइवे जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढंडारीकी दुर्गा कॉलोनी इलाके में नाबालिगा को जिंदा जलाने के मामले में पीड़ित परिवार का साथ देने की जगह डिप्टी सीएम द्वारा मामले की जांच कराने की बात पर परिवार के लोग भड़क उठे। उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जीटी रोड पर ढंडारी पुल के पास जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों साइड पर धरना लगाकर पुलिस सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ट्रैफिक जाम होते ही पुलिस प्रशासन ने दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को ढंडारी शेरपुर चौक से और दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को साहनेवाल की तरफ से डायवर्ट कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वारदात वाले दिन से ही प्रशासन केवल घोषणाएं कर रहा है, जबकि प्रशासन की तरफ से कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने अभी तक मामले में रेप की धारा नहीं जोड़ी। एक आरोपी विक्की को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। मौके पर मौजूद अफसरों के आश्वासन के बाद धरना हटाया गया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांगे मानी तो हाईवे फिर से जाम किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान मौके पर पहुंचे दूसरे संगठनों से भी कोई बातचीत नहीं की।कारखाना मजदूर यूनियन के प्रधान लखविंदर सिंह, कामगार यूनियन के प्रधान राजविंदर, नौजवान सभा के नवकरण छिंदरपाल ने किया। उनके साथ नाबालिगा के परिजन भी शामिल थे।

ढंडारी कलां में जलाकर मारी गई नाबालिगा के परिजनों इलाका निवासियाें ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर धरना देकर रोष प्रकट किया। फोटो: इकबाल हैप्पी