- Hindi News
- रॉन्ग साइड से कार लाकर मारी टक्कर, एक हुआ जख्मी
रॉन्ग साइड से कार लाकर मारी टक्कर, एक हुआ जख्मी
लुधियाना|ढोलेवाल फ्लाईओवर पर रॉन्ग साइड से जा रही इनोवा कार ने दूसरी तरफ से रही इंडिका कार को टक्कर मार दी, जिस कारण इंडिका कार सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने कैलाश नगर के रहने वाले सोमनाथ की शिकायत पर मोगा के कृष्णपुरा के रहने वाले बिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अफसर ने बताया कि शिकायतकर्ता सोमनाथ रविवार को अपनी इंडिका कार में सवार होकर चीमा चौक से बस अड्डे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आरोपी बिंदर अपनी इनोवा कार में सवार होकर प्रताप चौक से चीमा चौक की तरफ जा रहा था। ढोलेवाल फ्लाई ओवर बंद होने के कारण बिंदर ने अपनी कार रोग साइड से चढ़ानी शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों की कार आपस में टकरा गई, जिस कारण सोमनाथ जख्मी हो गया। इलाके में इस घटना की चर्चा की जा रही है।