पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगा कपड़े बेचता गिरफ्तार

ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगा कपड़े बेचता गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|जमालपुर कीईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर कपड़े बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से नाइक कंपनी के जाली 225 पीस पजामा और 500 स्टीकर बरामद किए हैं। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले निर्मल सिंह की शिकायत पर ईडब्ल्यूएस कालोनी के सुभाष सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच ऑफिसर ने बताया कि शिकायतकर्ता यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेड कंपनी में मैनेजर है। शिकायतकर्ता को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नाइक कंपनी का लेबल जाली कपड़ों पर लगाकर लोगों को धोखे से बेचता है। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेड कर आरोपी को गिरफ्तार करके उससे नाइक कंपनी के जाली 225 पीस पजामा और 500 स्टीकर बरामद किए हैं। पुलिस आगे भी पूछताछ कर रही है कि आखिर में वह और क्या-क्या क्राइम करता है।