- Hindi News
- वर्करों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में अवेयर करने में जुटा यूथ अकाली दल
वर्करों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में अवेयर करने में जुटा यूथ अकाली दल
राेडएक्सीडेंट्स रोकने के लिए दैनिक भास्कर के \\\"हादसों के खिलाफ भास्कर महा अभियान\\\'
से राज्य की सत्ताधारी पार्टी अकाली दल का यूथ विंग भी जुड़ गया है। रविवार को पक्खोवाल रोड स्थित शक्ति नगर में मीटिंग में यूथ अकाली दल मालवा जोन-3 के प्रधान तरसेम सिंह भिंडर और शहरी अकाली दल -1 के प्रधान मदन लाल बग्गा ने वर्करों को ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके सुरिंदर ग्रेवाल, सिमरजीत सिंह ढिल्लों, यूथ अकाली दल मालवा जोन-3 के मीडिया इंचार्ज एडवोकेट दपिंदर सिंह गिल, जसदीप सिंह काउंके, राजकमल गिल, मनप्रीत मन्ना, बलविंदर सिंह भुल्लर, परमजीत सिंह पम्मा, गगनप्रीत सिंह, गुरविंदरपाल सिंह, मनिंदर सिंह, राजू बाड़ेवाल, मंदीप सिंह, गगनदीप सिंह, विक्की टाइगर और कंवलप्रीत सिंह शैली भी मौजूद थे।
जिला अकाली दल-1 के प्रधान मदन लाल बग्गा, यूथ अकाली दल मालवा जोन-3 के प्रधान तरसेम सिंह भिंडर यूथ वर्करों को ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने का संदेश देते हुए। दैनिक भास्कर द्वारा चलाए महाअिभयान से जुड़कर वे भी सड़क हादसों को रोकने के लिए आगे आए। फोटो: भास्कर
रूल्स तोड़े तो कार्रवाई
^यूथ अकाली दल का कोई भी वर्कर या ओहदेदार गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बातें करते हुए, बिना सीट बेल्ट या ओवर स्पीड से गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ पार्टी की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक रुल्स तोड़ने पुलिस से मिसबिहेव करने पर किसी वर्कर का साथ नहीं दिया जाएगा। इसीलिए हर मीटिंग में वर्करों को ट्रैफिक रुल्स फॉलो करने की अपील कर रहे हैं। तरसेमभिंडर, प्रधानमालवा जोन-3 यूथ अकाली दल