- Hindi News
- 250 ग्राम नशीले पाउडर के साथ दो किए गिरफ्तार
250 ग्राम नशीले पाउडर के साथ दो किए गिरफ्तार
लुधियाना|नशीले पाउडरकी तस्करी करने जा रहे दो लोगों को थाना दुगरी की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। आरोपियों की पहचान दुगरी अर्बन एस्टेट फेस-2 के कमलदीप सिंह और एलआईजी फ्लैट के रोहित शर्मा के रुप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक-एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पहले मामले में एएसआई हरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत फेस-2 स्थित फ्लावर चौक के पास नाकाबंदी में आरोपी से 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है। दूसरे मामले में एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी ने ईटा वाला चौक के पास आरोपी रोहित शर्मा को शक के आधार पर रोक कर चैकिंग की गई, तो उससे 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है।