- Hindi News
- रेत चोरी के आरोप में छह पर किया गया मामला दर्ज
रेत चोरी के आरोप में छह पर किया गया मामला दर्ज
पिछलेचौबीस घंटों के दौरान शहर में अलग-अलग थानों की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी करके छह लोगों को चोरी की रेत सहित पकड़ लिया और उनसे चार ट्रालियां कब्जे में ले ली हैं। इस बाबत थाना डिवीजन नंबर-चार की पुलिस ने बताया कि 13 दिसंबर को जब वह ज्वाला चौक के पास मौजूद थे तो इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग दरिया से रेत चोरी कर ट्राली यो में भर कर ला रहे हैं। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर ली। इसी दौरान सामने से दो ट्रालियां या रेत से भरी आती हुई दिखाई दीं, जिन पर चार लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोक कर जब रेत के बारे में पूछा तो वह कोई जबाव नहीं दे पाए। पुलिस ने इस मामले में गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, जसविंदर सिंह और रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उधर, थाना कूमकलां की पुलिस ने भी इलाके में छापेमारी करके दो ट्रालियां या रेत से भरी कब्जे में ले ली हैं। माइनिंग अफसर शिंगारा सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को जब वह दरिया के पास चैकिंग कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग रेत चोरी कर ट्रालियों में भर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह और सिमरनजीत के रूप में हुई है।