कूलर की मोटरें खोलकर ले गए चोर
लुधियाना|सुभानी बिल्डिंगस्थित ज्ञान स्थल मंदिर की छत से कूलर की मोटरें चुराने का मामला सामने आया है। मंदिर के प्रधान जगदीश बजाज ने थाना कोतवाली की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि10 दिसंबर की देर रात में अज्ञात चोर मंदिर की छत पर लगे चार कूलरों में से मोटरें और टूटियां चुराकर ले गया। उन्होंने इस संबंध में आसपास काफी पूछताछ भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।