पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट

पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|ईडब्ल्यूएस काॅलोनीके रहने वाले विकास ने थाना डिवीजन नंबर सात के थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की देर रात उसके पड़ोस में रहने वाले कालिया, अनिल, सलीम, संजेश, सीलो, बीतो और मोहनी जबरदस्ती उसके घर का दरवाजा तोड़कर उसके घर में दाखिल हो गए। साथ ही बाद में उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने बताया कि इन आरोपियों पुरानी रंजिश के चलते उससे मारपीट की है। पुलिस ने इस मामले में सभी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। उधर, बाल सिंह नगर के रहने वाले अजय कुमार ने थाना सलेम टाबरी की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 दिसंबर की शाम सात बजे के करीब जब वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान साहिल और सागर अपने कुछ साथियों के साथ तेजधार हथियार लेकर उसके घर पर गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनाें की तलाश शुरू कर दी है।