लड़की ने लगाया मारपीट का आरोप
लुधियाना|माॅडल टाउनकी रहने वाली एक लड़की ने इसी इलाके के रहने वाले लड़के पर रास्ता रोक कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिचा नामक लड़की ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का काम सिखाती है। उसने बताया कि 12 दिसंबर को जब वह अपने काम से घर लौट रही थी तो इसी दौरान जब वह करतार नगर इलाके में पहुंची तभी इसी इलाके के रहने वाले नितिन ने उसका रास्ता रोक कर उसकी बाजू पकड़ ली। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने बताया कि उसके द्वारा शोर मचाने पर आरे पी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। रिचा ने बताया कि इस दौरान उसकी मोबाइल फोन भी सड़क पर गिर कर टूट गया। पुलिस ने इस मामले में पर्चा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।