पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 सितंबर को करवाई जाएगी सूफी महफिल

20 सितंबर को करवाई जाएगी सूफी महफिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू अग्रवाल पीरखाना में 20 सितंबर को समारोह की तैयारियों को लेकर मीटिंग की गई।

भास्कर न्यूज|लुधियाना

काकोवालरोड स्थित न्यू अग्रवाल पीरखाना में 20 सितंबर को सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में रविवार को पीरखाना में सेवादारों की विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। पीरखाना के योगेश बांसल शैली ने बताया कि 20 सितंबर को पीरखाना में सूफी महफिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूफी महफिल की तैयारियां जोरों पर है और सेवादारों की ड्यूटियां भी लगा दी गई है। योगेश बांसल ने बताया कि सूफी महफिल में माजिद भोला, अनीस साबरी सहित अन्य कलाकार लखदाता सरकार का गुणगान करेंगे। यहां पर नरिंदर गुप्ता, प्रेम सिंगला, सोनू बांसल, अमित वर्मा, अनिल कुमार, गौरव मेहता, दीपक चोपड़ा मौजूद रहे।