कागज पूरे होने के बाद भी काटा चालान
^युवक द्वारा लगाए गए सभी आरोप बे-बुनियाद हैं। उक्त युवक जब चौकी आया तो उसने पुलिस मुलाजिमों के साथ बदसलूकी की थी। लेकिन किसी ने भी उसको कुछ नहीं कहा और ही हाथ उठाया था। एएसआईगौतम कुमार, चौकीइंचार्ज जगतपुरी।
भास्कर न्यूज|लुधियाना
मोटरसाइकिलकेकागजात पूरे होने के बावजूद भी पुलिस मुलाजिमों ने जिम ट्रेनर धीरज का चालान काट दिया। धीरज का आरोप था कि जब वह इस बारे में चौकी जगतपुरी में शिकायत करने के लिए गया तो एक पुलिस मुलाजिम उसके साथ बहस करते हुए थप्पड़ मारा। जिसके चलते गुस्साए लोगों ने चौकी के बाहर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने लोगों को शांत किया। धीरज ने बताया कि वह पुलिस डिपार्टमेंट के बड़े अफसरों को जिम की ट्रेनिंग देने के साथ जस्सियां रोड पर जिम चलाता है।
रविवार को वह किसी काम के सिलसिले में जस्सियां रोड पर रहा था। रोड पर नाका लगाकर खड़े पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक लिया। धीरज ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक के कागज पूरे होने के बाद भी उसका चालान काट दिया गया। धीरज ने आरोप लगाया कि जब वह चौकी में शिकायत करने गया तो वहां पर एक पुलिस मुलाजिम ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए थप्पड़ मारा। जिसके चलते लोगों ने चौकी के बाहर प्रदर्शन किया।