पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलगजगहोंसे तीन लोगों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला कोट मंगल सिंह के जसविंदर सिंह, अहमदगढ़ के हरपाल सिंह और नवांशहर के रेशमलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पहले मामले में थाना थाना सदर के एएसआई रामपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान जसविंदर को बाइक लेकर आते हुए देखा गया। शक होने पर उसे चेकिंग के लिए रोका गया। उसे दस्तावेज दिखानेे के लिए कहा गया मगर वह दिखा नहीं पाया। सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि बाइक चोरी की है। जिसे वह ग्यासपुरा इलाके से चुराया था।

जांच अफसर ने बताया कि आरोपी प्लाईवुड का काम करता है।दूसरे मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने हरपाल और रेशम को सुंदर नगर इलाके से चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अपना नशा पूरा करने के लिए चोरी करता था।