पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर में गैस भरते व्यक्ति को पकड़ा

सिलेंडर में गैस भरते व्यक्ति को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| थानासलेम टाबरी की पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरकर बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से सात गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। आरोपी की पहचान जस्सियां रोड के रहने वाले रमेश कुमार के रूप में हुई है। जांच अफसर ने बताया कि उनकी टीम सलेम टाबरी इलाके में गश्त करत रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भर कर ब्लैक में बेचता है। इस समय वह ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। जानकारी मिलने पर टीम ने रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से दो घरेलू गैस सिलेंडर, तीन कमर्शियल सिलेंडर, दो छोटे सिलेंडर एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है।