- Hindi News
- ट्रक ने फाटक तोड़ा, ट्रेन से टक्कर होते होते बची
ट्रक ने फाटक तोड़ा, ट्रेन से टक्कर होते-होते बची
रेलवेस्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर नूरमहल रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर लुधियाना से फिरोजपुर जाने वाली रेलवे पटड़ी पर शनिवार रात करीब 8 बजे अनाज की बोरियों से लदा ट्रक यात्रियों से भरी लोहियां ट्रेन के गुजरते समय ब्रेक फेल होने के कारण फाटक तोड़ता हुआ रेलवे लाइनों में जा घुसा। जैसे ही ट्रक फाटक तोड़ अंदर घुसा तभी ट्रेन की आखरी बोगी वहां से गुजरी ही थी।
ट्रक ड्राइवर कश्मीर सिंह ने ढलान पर ब्रेक लगा रोकने की कोशिश की तो किसी कारण ब्रेक फेल हो गई। ट्रक ढलान के कारण बंद फाटक की तरफ आना शुरू हो गया। उसी समय लुधियाना से फिरोजपुर जाने वाली लोकल ट्रेन वहां से गुजर रही थी। कश्मीर ने ट्रक रोकने के लिए ट्रक पहले रेलवे की दीवार पर चढ़ा दिया। लेकिन ट्रक दीवार तोड़ता हुआ फाटक से टकरा रेलवे क्रॉसिंग में जा घुसा। फाटक तोड़ते हुए जैसे ही ट्रक ट्रेन से टकराने लगा तो ट्रेन की आखरी बोगी वहां से गुजरी ही थी।