सराफा बाजार
बुनकरोंकी मांग कमजोर होने से पिछले हफ्ते के दौरान होजरी यार्न में पांच रुपए की गिरावट रही, जबकि सप्लाई कमजोर होने से कॉटन वेस्ट दो-तीन रुपए प्रति किलो बढ़ गए। होजरी निर्माताओं की मांग कमजोर होने से पिछले हफ्ते के दौरान 20 नंबर कॉर्डड के भाव पांच रुपए घटकर 165/170 रुपए तथा 30 नंबर 170/178 रुपए 40 नंबर के भाव 190/200 रुपए प्रति किलो रह गए। उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा लोकल के बुनकरों की छुटपुट मांग से चार कोन 320/325 रुपए, छ: कोन 320/340 रुपए, तथा दस कोन 410/455 रुपए प्रति बंडल पर मजबूत रहा। 2/4 कोन के भाव पांच रुपए सुधरकर 330/345 रुपए, 2/6 कोन के भाव 340/360 रुपए तथा 2/10 कोन 460/510 रुपए प्रति बंडल हो गए। हैंक यार्न में भी मजबूती का रूख रहा। मिर्जापुर, भदोही, सीतापुर के दरी, गलीचा डस्टर निर्माताओं की मांग से वेस्ट कॉटर्न यार्न 245/260 रुपए प्रति बंडल बोले गए। वर्षा के कारण हरियाणा, पंजाब की मंडियों में नई कपास की आवक का दबाव होने के कारण राजस्थान, हरियाणा पंजाब की मंडियों में जे 34 रूई के भाव 4200/4330 रुपए प्रति मन पर मजबूत रहे। हरियाणा पंजाब में नई कपास की आवक 250/300 गांठो के लगभग की हो रही है। कताई मिलों द्वारा 20 से 30 सितंबर डिलीवरी पंजाब जे 34 नई रूई के भाव 4075/4080 रुपए तथा हरियाणा 4030/4040 रुपए प्रति मन के भाव में अगाऊ सौदे किये जाने की खबर थी। कॉटर्न वेस्ट आपूर्ति कमजोर होने से दो-तीन रुपए बढ़कर फ्लैट स्वीपिंग 56/58 रुपये, बिलौड ड्रापिंग 33/35 रुपए तथा कोम्बर 63/64 रुपए प्रति किलो हो गई।
होजरी यार्न में नरमी-कॉटन वेस्ट में सुधार
भास्कर नेटवर्क | जालंधर/लुधियाना
लोकलमार्केट में गोल्ड मिलाजुला भाव लेकर चल रहा है। कीमतों के लिहाज से गिरावट का दौर जहां पिछले हफ्ते भी जारी रहा, वहीं इस हफ्ते भी सेंटीमेंट्स कमजोर ही लग रहे हैं। स्वर्णकार संघ जालंधर के प्रेसिडेंंट हरजीत सिंह ने बताया िक पिछले हफ्ते में सोने का भाव टूटकर 27,300 रुपए तक चला गया। परन्तु फिर भी ब्याह सीजन के करीब आने और कीमतों में कमी के चलते पिछला हफ्ता रिटेल के नजरिये से कुछ हिलजुल वाला निकला। उन्होंने कहा कि जैसी धारणा चल रही है, बाजार में 300 से 500 रुपए की गिरावट और देखी जा सकती है। लुधियाना जवेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आनंद सेकरी के मुतािबक लुधियाना में गोल्ड मार्केट अभी श्राद्धों के सा