पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परदे सहित मक्की निकालने वाला थ्रेशर

परदे सहित मक्की निकालने वाला थ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्ने की गुड़ाई के लिए हाईटेक रोटरी विडर

पराली को इकट्ठा कर गांठ बांधेगी कटर बेलर

पराली बारीक बनाएगी फाइन स्ट्रा चाॅपर

गन्ना किसानों को अब गन्ने की फसल की गुड़ाई के लिए लेबर के पीछे नहीं भागना पड़ेगा। दशमेश मैकेनिकल वर्कर्स ने हाईटेक इंटर रो रोटरी विडर विकसित किया है। इससे किसान गन्ने के खेत को ट्रैक्टर के जरिए गुड़ाई कर सकता है। इससे गन्ने के खेत में उगने वाले खर-पतवार खत्म हो सकेंगे। इससे लेबर संकट हल होगा और समय की भी बचत होगी। कंपनी ने इसके पांच मॉडल लॉन्च किए है। इसे 35 हार्स पावर से लेकर 75 हार्स पावर के ट्रैक्टर के साथ चलाया जा सकता है।

कंबाइन से धान की फसल काटने के बाद खेत में बची पराली को काटने और उसे इकट्ठा कर गांठ बांधने का काम अब मशीन करेगी। स्टैंडर्ड कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड ने स्ट्रा कटर बेलर नाम से मशीन लांच की है। इससे जहां मैनपावर की दिक्कत दूर होगी और किसानों का समय भी बचेगा। ये फुली ऑटोमेटिक मशीन है। इसे 35 हार्स पावर वाले ट्रैक्टर के साथ चलाया जा सकता है।

महाबीर जायसवाल | लुधियाना

खेतीबाड़ीके मामले में अव्वल सूबा पंजाब एग्रो मशीनरी मामले में भी किसी तरह से पीछे नहीं है। पंजाब एग्रीकल्चरल युनिवर्सिटी (पीएयू) में चले दो दिनी किसान मेले में एग्रो मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने नई तकनीक वाली कई मशीनें पेश की। इन एडवांस टेक्नीक वाली मशीनरी से किसानों का दोहरा संकट हल होगा। एक तरफ जहां खेतीबाड़ी में सुविधा मिलेगी, दूसरी तरफ मैनपावर क्राइसिस भी हल होगा।

मैनपावर के संकट को देखते हुए पंजाब की एग्री मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स ऐसी मशीन इजाद कर रहे हैं, जो किसानों का समय भी बचाएगी और कम पैसे में बेहतर काम करेगी। किसानों को लेबर की समस्या से भी मुक्ति मिल सकेगी। किसान मेले में लुधियाना, अहमदगढ़ और बरनाला की कंपनियों ने खेतीबाड़ी से संबंधित अलग अलग मशीनें लॉन्च की है।

धान की कटाई के बाद पराली को जलाने से अब किसानों के मुक्ति मिलेगी। इसके लिए स्टैंडर्ड कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड ने खास किस्म के फाइन स्ट्रा चाॅपर को बाजार में लॉन्च किया है। ये चाॅपर बिना प्रदूषण फैलाए किसान की पराली को केवल बारीक बनाएगी, बल्कि इसे जमीन के लिए खाद के रूप में बना कर जमीन को और उपजाऊ बनाएगी। कंपनी के अवतार सिंह ने बताया कि किसान लोग पराली या तो जला देते हैं, जिससे प