पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंट्री आॅपरेटर बनेंगे एमबीए, आईटी डिग्री होल्डर्स

एंट्री आॅपरेटर बनेंगे एमबीए, आईटी डिग्री होल्डर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष शर्मा|लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in

पोस्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर की, वेतन सिर्फ 7 हजार, नौकरी- 3 महीने के कांट्रेक्ट पीरियड वाली और आवेदक एमबीए, एमसीए, एमएससी-आईटी जैसे डिग्रीधारक, पंजाब में बेरोजगारी की ग्राउंड रिएलिटी वाले यह हालात सोमवार को दिखे मिनी सेक्रेटेरिएट स्थित डीसी सुविधा सेंटर में। वेकेंसी पता चली तो हायर एजूकेशन वाले नौकरी पाने की कतार में लग गए आैर महज 9 पोस्टों के लिए 3 सौ से अधिक आवेदक पहुंच गए। ;s देख इंटरव्यू लेने में जुटे नेशनल इन्फोरमेशन सेंटर के डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन अफसर कश्मीर सिंह और सुविधा सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर जरनैल सिंह भी हैरत में पड़ गए। कमेटी की तीसरी मेंबर एसडीएम शेना अग्रवाल आधे इंटरव्यू के बाद चली गई।

जम्मूसमेत पूरे पंजाब से आए युवा: लुधियानासुविधा सेंटर में डाटा एंट्री आपरेटर की पोस्ट के लिए अप्लाई करने वालों में जम्मू से भी एक युवक पहुंचा। वहीं, जालंधर, संगरूर, बठिंडा, कोटकपूरा, फगवाड़ा, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुुर, मोगा, मालेरकोटला, गिदड़बाहा, रोपड़, रामपुरा फूल समेत दूसरे जिलों से भी आवेदक पहुंचे।

डिग्रीभी, सिफारिश भी: दिलचस्पबात यह है कि सुविधा सेंटर में नौकरी पाने के लिए हायर एजूकेशन की डिग्री होने के बाद भी आवेदक सिफारिश भी जुटा रहे हैं। कोई एमएलए मंत्री का नाम ले रहा है तो कोई सुविधा सेंटर वालों से जान-पहचान और रिश्तेदारी तक निकाल रहे हैं।

इंटरव्यूकंपलीट, टाइप टेस्ट आज: डाटाएंट्री आपरेटर की 9 पोस्टों के लिए 214 और सब डिवीजन एडमिनिस्ट्रेटर की एक पोस्ट के लिए 38 आवेदकों का सोमवार को इंटरव्यू हो गया।

अब मंगलवार को इनकाे शॉर्ट लिस्ट कर अंग्रेजी पंजाबी का टाइपिंग टेस्ट होगा। आवेदकों से सुविधा सेंटर भरा रहा। जिससे रूटीन कामों के लिए आए लोगों को बैठने की जगह नहीं मिल सकी।

^जब कहीं जॉब ही नहीं है तो क्या करें?। सैलरी चाहे कम है नौकरी तो होगी। मिल गई तो बढ़ती रहेगी। -दीपशिखा,एप्लीकेंट।

^इंटरव्यू पूरा हो चुका है। जिनके डाक्यूमेंट्स में कमी थी, उनको हटाकर मंगलवार को टाइप टेस्ट के लिए सूची निकालेंगे। फिर मैरिट बनेगी। आवेदकों का रिटन टेस्ट होगा। -जरनैलसिंह, एडमिनिस्ट्रेटर,सुविधा सेंटर।

इंटरव्यू