पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए जत्थेदारों ने संगत दर्शन के लिए अकाली कौंसलरों से मांगा सहयोग

नए जत्थेदारों ने संगत दर्शन के लिए अकाली कौंसलरों से मांगा सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|शिरोमणि अकालीदल की ओर से नए नियुक्त जत्थेदार मदन लाल बग्गा और हरभजन सिंह डंग ने अकाली कौंसलरों से मीटिंग कर उनके वार्डों में संगत दर्शन लगाने की योजना बनाते हुए उनसे सहयोग करने की अपील रखी। ये मीटिंग मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया की ओर से अपने कैंप ऑफिस में बुलाई गई थी। हालांकि मीटिंग किसी मुकाम तक तो नहीं पहुंची, लेकिन एक बात साफ है कि अकाली दल अब शहरी वार्डों में भी अपना रसूख बनाना चाहती है। मीटिंग में कई आजाद कौंसलर भी पहुंचे। मीटिंग में सीनियर कौंसलर पाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अधिकतर वार्डों में लोग पब्लिक स्ट्रीट घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सड़कें बनाने को फंड कहां से आएगा। निगम कमिश्नर तो फंड होने की बात कह कोई भी काम करवाने को तैयार नहीं। ऐसे में ये संगत दर्शन कैसे कामयाब होगा। वहीं कुछ अकाली पार्षदों ने इस मीटिंग में आजाद कौंसलरों को बुलाए जाने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।